नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आठ घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आठ घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

पंडरी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ा, चोरी की रकम में से 7 हजार रुपये बरामद

रायपुर ACGN:- पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के नॉर्थ जोन अंतर्गत थाना पंडरी पुलिस ने घर से नगदी चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए घटना के करीब आठ घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 7 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान पंकज सोनवानी पिता स्वर्गीय मोहन सोनवानी, उम्र 27 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती सतनामी पारा, मोवा, थाना पंडरी, जिला रायपुर के रूप में हुई है।
मामला मेन रोड मोवा स्थित किराना दुकान संचालक के घर से 12 हजार रुपये नगद चोरी होने से जुड़ा है। प्रार्थी ने थाना पंडरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 अगस्त 2026 की रात परिवार के साथ घर में सोने के बाद सुबह उसकी पत्नी घर का दरवाजा हल्का बंद कर दुकान खोलने चली गई थी। बाद में प्रार्थी को अपनी पैंट की जेब में रखे 12 हजार रुपये नहीं मिले। काफी तलाश के बाद भी रकम का पता नहीं चलने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पंडरी पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र में लगे सार्वजनिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज की जांच के दौरान पंकज सोनवानी घर वाली गली में संदिग्ध रूप से आते-जाते दिखाई दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने घर का दरवाजा हल्का खुला देखकर अंदर प्रवेश करने और 12 हजार रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी की रकम में से 5 हजार रुपये खर्च कर चुका है, जबकि शेष 7 हजार रुपये उसके पास हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 हजार रुपये नगद बरामद कर विधिवत जब्त किए।
प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
थाना पंडरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का करीब आठ घंटे के भीतर खुलासा हो गया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंचने और चोरी की रकम का एक हिस्सा बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now