नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ बिलासपुर रेंज आईजी कार्यालय में फहराया तिरंगा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ बिलासपुर रेंज आईजी कार्यालय में फहराया तिरंगा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित आईजी राम गोपाल गर्ग ने वीडियो संदेश के जरिए पुलिसकर्मियों को दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

बिलासपुर ACGN :- बिलासपुर रेंज आईजी कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में तिरंगा शान से लहराया और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।


इस गौरवपूर्ण अवसर पर बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग (भापुसे) को उनकी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। आईजी के रायपुर प्रवास पर होने के कारण बिलासपुर स्थित कार्यालय में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शर्मा ने विधिवत ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।


वीडियो संदेश के माध्यम से आईजी ने बढ़ाया पुलिसकर्मियों का उत्साह

ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान आईजी श्री राम गोपाल गर्ग ने रायपुर से वीडियो सम्मेलन के माध्यम से बिलासपुर रेंज कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद किया। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।


अपने प्रेरणादायी संदेश में उन्होंने कहा कि जनसेवा और राष्ट्र की सुरक्षा पुलिस का सर्वोच्च कर्तव्य है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आपसी समन्वय, ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए देश की आन-बान-शान को सदैव ऊंचा बनाए रखने का आह्वान किया।


सशस्त्र सलामी के साथ गूंजा राष्ट्रगान


समारोह में सशस्त्र बल के जवानों ने अनुशासित एवं गरिमामय सलामी प्रस्तुत की। इसके बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान की गूंज से पूरा कार्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से भर उठा।

उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


कार्यक्रम में बिलासपुर रेंज आईजी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण गरिमा और निर्धारित वर्दी में उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन पुलिस परिवार में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को और मजबूत करने वाला अवसर बना।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now