नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, खड़गे के समर्थन में किया सत्याग्रह – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, खड़गे के समर्थन में किया सत्याग्रह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

सुभाष चौक से घंटाघर तक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने घटना को बताया निंदनीय

कोरबा ACGN:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के तत्वावधान में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में हल्द्वानी की घटना के विरोध में तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में पैदल मार्च और सत्याग्रह किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक निहारिका से डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक घंटाघर तक पैदल मार्च किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करते हुए इसे सामाजिक भेदभाव से जोड़कर निंदनीय बताया।


पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद मंच के शुद्धिकरण का मामला अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसी सोच समाज के लिए बेहद शर्मनाक है।

श्री अग्रवाल ने आरोप लगाया कि यह घटना दलित समुदाय के अपमान और छुआछूत जैसी मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि देश में सामाजिक समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता है तथा किसी भी प्रकार के भेदभाव का विरोध होना चाहिए।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जीवनभर छुआछूत तथा ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा गांधी और अंबेडकर के नाम लिए जाने के बावजूद इस प्रकार की घटना सामने आना उनके कथित दोहरे चरित्र को उजागर करता है।


पैदल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समानता, सम्मान और संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए तथा जाति या सामाजिक पहचान के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता।


सत्याग्रह और पैदल मार्च में प्रदेश पदाधिकारी हरिश परसाई, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पालुराम, एडी जोशी, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, इकबाल कुरैशी, सुकसागर निर्मलकर, वरिष्ठ नेत्री रेखा त्रिपाठी, शांता मंडावे, पुष्पा पात्रे, संगीता श्रीवास, जिला कांग्रेस पदाधिकारी राजेंद्र सिंह ठाकुर, गिरधारी बरेठ, राकेश पंकज, चुलेश्वर राठौर, हिमांशु सिंह, मनहरण राठौर, इंटक, मो. शाहिद, नेता कृपाराम साहू, पार्षद रवि चंदेल, सुभाष राठौर, नारायण कुर्रे, रामगोपाल कुर्रे, मस्तुल कंवर, बद्री किरण, पूर्व पार्षद रामगोपाल यादव, रवि खुंटे, अनिल सिंह, गणेश दास महंत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से कोरबा में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने हल्द्वानी की घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now