समरस संकल्प अभियान के तहत पवित्र कलश वंदना शोभायात्रा का आयोजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बरहामपुर, गंजाम, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
रिपोर्ट – अनिल कुमार चौधरी, गंजाम
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर बनारस से पहुंची पवित्र मिट्टी, गुप्तेश्वर महादेव पीठ रंभा में हुआ श्रद्धापूर्वक स्वागत
बरहामपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समरस संकल्प अभियान और पवित्र कलश वंदना शोभायात्रा के तहत बनारस से लाई गई पवित्र मिट्टी शनिवार को गंजाम जिले के रंभा स्थित गुप्तेश्वर महादेव पीठ पहुंची। पवित्र मिट्टी के पहुंचने पर श्रद्धालुओं और भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ उसका स्वागत किया।
कार्यक्रम में गंजाम जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष कीर्तन दास, रंभा एनएसी मंडल अध्यक्ष घनश्याम बेहरा, रंभा एनएसी अध्यक्ष मानसी स्वाईं के प्रतिनिधि काहना स्वाईं, कालिया तराई मछुआरा समुदाय के नेता भीमसेन बेहरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

पवित्र मिट्टी को विधिवत प्रतिष्ठित एवं सम्मानित करने के कार्यक्रम में बिंबाधर बेहरा, बनंबर सेठी, दिलीप नायक, दुर्योधन बेहरा, जोगेंद्र बेहरा, घनपति बेहरा, अनादि बेहरा, प्रज्ञा कुमार नाहक, संतोष कुमार दास, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा की गीता दास, गजेंद्र दास, त्रिनाथ नायक, सुशांत दास, सुशांत बेहरा, सुरेंद्र नायक और राजेंद्र दास सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता और एकजुटता के लिए प्रेरणा देने वाले हैं।
भारतीय जनता पार्टी के गंजाम जिला अध्यक्ष सरोज कुमार सावत के निर्देशानुसार आगामी वर्ष 16 या 17 अगस्त 2026 से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पवित्र मिट्टी को गंजाम जिले के सभी मंडलों के साथ-साथ गांवों और शहरों तक श्रद्धा, सम्मान और भक्तिभाव के साथ पहुंचाने की योजना बनाई गई है।
आयोजकों के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना तथा उनके जीवन और आदर्शों से नई पीढ़ी को परिचित कराना है।
पवित्र कलश वंदना और शोभायात्रा के माध्यम से सामाजिक एकता, समानता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने संत रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में समरसता को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

