नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सर्विस रोड पर खड़े ट्रकों पर चला पुलिस का शिकंजा… आखिर क्यों एक सप्ताह में करनी पड़ी 524 कार्रवाइयाँ? – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सर्विस रोड पर खड़े ट्रकों पर चला पुलिस का शिकंजा… आखिर क्यों एक सप्ताह में करनी पड़ी 524 कार्रवाइयाँ?

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान जारी, एक दिन में 68 ट्रक-ट्रेलरों पर कार्रवाई।

रायपुर ACGN :- राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़े ट्रक और ट्रेलरों के कारण लगातार प्रभावित हो रहे यातायात को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत शुक्रवार को 68 ट्रक एवं ट्रेलरों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं पिछले एक सप्ताह के दौरान ऐसे 524 वाहनों पर कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने का प्रयास किया गया है।


पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की यातायात पुलिस द्वारा डीसीपी यातायात डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में यह विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड को अवैध पार्किंग से मुक्त कर आम नागरिकों के लिए सुरक्षित, सुगम और दुर्घटनारहित आवागमन सुनिश्चित करना है।
आज चलाए गए अभियान में यातायात थाना टाटीबंद, आमनाका, पचपेड़ी नाका, न्यू राजेंद्र नगर थाना तथा यातायात थाना भनपुरी की संयुक्त टीमों ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की। सबसे पहले सर्विस रोड पर खड़े ट्रक और ट्रेलर चालकों को समझाइश देकर तत्काल वाहन हटाने के निर्देश दिए गए। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं करने वाले 63 वाहन चालकों के विरुद्ध ई-चालान जारी किए गए, जबकि गंभीर रूप से यातायात बाधित करने वाले पांच वाहन चालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।


यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग और सर्विस रोड पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न करें तथा केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। पुलिस का कहना है कि सर्विस रोड पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाओं की आशंका भी कई गुना बढ़ जाती है।
पुलिस कमिश्नरेट ने संकेत दिए हैं कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि शहर में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बिना किसी ढिलाई के वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now