नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “देश के छात्रों ने झुका दिया मोदी सरकार का घमंड” : जयसिंह अग्रवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“देश के छात्रों ने झुका दिया मोदी सरकार का घमंड” : जयसिंह अग्रवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोरबा में कांग्रेस का जश्न, मिठाइयां बांटीं, आतिशबाजी की और छात्रों के संघर्ष को बताया लोकतंत्र की जीत।

कोरबा, 25 जुलाई 2026। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कोरबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा आतिशबाजी कर देशभर के छात्रों के संघर्ष और लोकतंत्र की जीत का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि देश के युवाओं ने यह साबित कर दिया है कि सत्ता कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, यदि जनता का संघर्ष लोकतांत्रिक और सत्य के पक्ष में हो, तो अंततः सरकार को झुकना ही पड़ता है।
उन्होंने कहा, “यह केवल धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं है, बल्कि मोदी सरकार के अहंकार, हठधर्मिता और छात्रों की आवाज़ को दबाने की राजनीति की पराजय है। देश के छात्रों ने मोदी सरकार का घमंड झुका दिया है।”
जयसिंह अग्रवाल ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक प्रकरणों ने लाखों विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत, उनके सपनों और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। इसके बावजूद केंद्र सरकार लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय विपक्ष और आंदोलनरत छात्रों की मांगों को अनदेखा करती रही।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहले दिन से ही इस पूरे मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की थी। संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस ने छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई और देशभर में आंदोलन चलाया।
जयसिंह अग्रवाल ने 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद मार्च का उल्लेख करते हुए कहा कि हजारों छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उन पर पुलिस बल का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि कई छात्र घायल हुए, फिर भी उन्होंने अपना आंदोलन जारी रखा और अंततः उनका संघर्ष सफल हुआ।
उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में लाठी की ताकत नहीं, जनता की ताकत सबसे बड़ी होती है। छात्रों के जज्बे और एकजुटता ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया।”


पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने समय रहते छात्रों की पीड़ा को समझा होता और नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार कर ली होती, तो लाखों युवाओं को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था में जवाबदेही तय करने और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और युवाओं के साथ हो रहे अन्याय ने देश के करोड़ों परिवारों का भरोसा कमजोर किया है। उनके अनुसार केवल एक मंत्री का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार को ऐसी पारदर्शी और मजबूत व्यवस्था बनानी चाहिए जिससे भविष्य में किसी भी छात्र का सपना भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट न चढ़े।
उन्होंने कहा, “देश का युवा अब जाग चुका है। वह अपने भविष्य के साथ खिलवाड़, भ्रष्टाचार और जवाबदेही से बचने वाली राजनीति को अब स्वीकार नहीं करेगा।”
जश्न कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के दोनों अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर एवं मनोज चौहान, प्रदेश सचिव बी.एन. सिंह, विधायक प्रत्याशी दिलेश्वरी कंवर, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष पालूराम साहू, पार्षद रवि सिंह चंदेल, गजानंद साहू, गिरधारीलाल बरेठ, रवि खूंटे, आरिफ खान, ब्रिज भूषण प्रसाद, पवन विश्वकर्मा, सुनील निर्मलकर, एफ.डी. मानिकपुरी, विधायक प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार, मनीष शर्मा, देव जैसवाल, संगीता श्रीवास, जवाहर निर्मलकर, गणेश दास महंत, द्रौपदी तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल “अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़”
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
अपने क्षेत्र की खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित कराने के लिए संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now