नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, घरघोड़ा पुलिस ने चंद घंटों में तीन आरोपियों को दबोचा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, घरघोड़ा पुलिस ने चंद घंटों में तीन आरोपियों को दबोचा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

निर्माण स्थल से चोरी हुए प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटर मामले में त्वरित कार्रनिर्माणवाई, दो ड्रम बरामद, शेष सामान खरीदने वाले कबाड़ियों की तलाश जारी।


रायगढ़, 25 जुलाई 2026। घरघोड़ा थाना क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए घरघोड़ा पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो प्लास्टिक ड्रम बरामद किए हैं, जबकि पूछताछ में आरोपियों ने शेष ड्रम एवं टुल्लू मोटर कबाड़ खरीदने वालों को बेच देने की बात स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को अजय सिंह (42), निवासी ग्राम झोटना, थाना भुरपुरा, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), जो SECL भवन निर्माण कार्य में मुंशी के रूप में कार्यरत हैं, ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 19-20 जुलाई की रात अज्ञात चोर निर्माण स्थल से 200 लीटर क्षमता के 15 से 20 प्लास्टिक ड्रम तथा एक टुल्लू मोटर चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत ₹10,000 बताई गई है। मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 235/2026 के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर निर्माण स्थल के सुपरवाइजर, मजदूरों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान ग्राम कंचनपुर निवासी बसंत राठिया, दिलीप राठिया एवं मिलन राठिया की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने मिलकर 15 प्लास्टिक ड्रम और एक टुल्लू पंप चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि चोरी के 13 प्लास्टिक ड्रम एवं मोटर पंप को अलग-अलग घूमकर कबाड़ खरीदने वालों को बेच दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो प्लास्टिक ड्रम बरामद कर जब्त किए हैं। मामले में तीनों की संयुक्त संलिप्तता पाए जाने पर धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है तथा चोरी का शेष सामान खरीदने वाले कबाड़ियों की तलाश जारी है।
इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई डेविड टोप्पो, प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया, आरक्षक उद्धोराम पटेल एवं आरक्षक बसंत तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि सक्रिय मुखबिर तंत्र, त्वरित विवेचना और प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल “अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़”  हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
अपने क्षेत्र की खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित कराने के लिए संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now