नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता का संदेश, विद्यार्थियों ने दिखाई उत्कृष्ट प्रतिभा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता का संदेश, विद्यार्थियों ने दिखाई उत्कृष्ट प्रतिभा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

निबंध प्रतियोगिता, संगोष्ठी एवं व्याख्यानमाला के माध्यम से जनसंख्या संतुलन और जनगणना के महत्व पर किया गया जागरूक

बिलासपुर ACGN :- बिल्हा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमंद में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, संगोष्ठी एवं व्याख्यानमाला का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में बढ़ती जनसंख्या, जनसंख्या संतुलन तथा जनगणना के महत्व के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक जागरूकता विकसित करना था।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जनसंख्या वृद्धि के कारणों, उसके सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय प्रभावों तथा संभावित समाधानों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। आयोजित निबंध प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी में विद्यार्थियों की प्रतिभा और विषय की गहरी समझ देखने को मिली।


व्याख्यानमाला के दौरान विद्यार्थियों को विश्व जनसंख्या दिवस के इतिहास, उद्देश्य तथा जनगणना की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि सटीक जनगणना किसी भी देश की विकास योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आधारभूत सुविधाओं एवं संसाधनों के न्यायसंगत वितरण की मजबूत आधारशिला होती है।


कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता श्रीमती शांति सोनी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षित, जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिक ही जनसंख्या संतुलन, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुरक्षा और सतत विकास के लक्ष्य को साकार कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार और समाज में जनसंख्या जागरूकता का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें जनजागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने की दिशा में प्रेरणादायी एवं सफल रहा।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now