मेण्ड्राकला में हर्षोल्लास से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, छात्राओं को मिली साइकिलें, नवप्रवेशी विद्यार्थियों को वितरित की गई अध्ययन सामग्री
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
शाला प्रवेश उत्सव में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां।
सूरजपुर ACGN:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मेण्ड्राकला में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उपस्थिति में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। वहीं नवप्रवेशी विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी अवलोकन किया गया तथा उनकी प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आग्रह किया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके।

कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य निर्माण का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


