नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बालको की बदहाल सड़कों पर फूटा अधिवक्ताओं का गुस्सा, भारी कोयला वाहनों और प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बालको की बदहाल सड़कों पर फूटा अधिवक्ताओं का गुस्सा, भारी कोयला वाहनों और प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN
7647981711, 9303948009
संवाददाता :-
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कहा, भारी वाहनों से सड़कें हुईं जर्जर, दुर्घटनाओं का बढ़ रहा खतरा, अब ठोस कार्रवाई जरूरी

कोरबा ACGN :- बालको क्षेत्र की जर्जर सड़कों, बढ़ती दुर्घटनाओं और भारी कोयला और राखड़ वाहनों के अनियंत्रित आवागमन से परेशान अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्टर कोरबा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि बालको प्रबंधन की देखरेख में लगातार चलने वाले भारी कोयला एवं मालवाहक वाहनों के कारण क्षेत्र की प्रमुख सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।


ज्ञापन में बताया गया कि बस स्टैंड–गायत्री मंदिर–रिसदा चौक मार्ग, लालघाट मार्ग, ढेंगुरनाला पुल मार्ग तथा परसाभांठा मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं।

जगह-जगह सड़क उखड़ चुकी है, ढेंगुरनाला पुल की स्थिति चिंताजनक है, स्ट्रीट लाइटों का अभाव है और सड़क किनारे भारी ट्रेलरों एवं ट्रकों की अवैध पार्किंग से हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।


अधिवक्ताओं ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को इसी मार्ग पर एक अधिवक्ता की कार गहरे गड्ढे में फंस गई थी, जिसे स्थानीय लोगों और ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकालना पड़ा। उनका कहना है कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि प्रतिदिन वाहन चालक और राहगीर इन जर्जर सड़कों के कारण परेशान हो रहे हैं।


ज्ञापन में यह भी कहा गया कि इन मार्गों से प्रतिदिन हजारों नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं, कॉलेज विद्यार्थी, मरीज, एम्बुलेंस, पुलिसकर्मी, अधिवक्ता तथा शासकीय कर्मचारी आवागमन करते हैं। इसके बावजूद सड़क मरम्मत और यातायात प्रबंधन को लेकर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।


अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन से मांग की कि जर्जर सड़कों का तत्काल पुनर्निर्माण कराया जाए, ढेंगुरनाला पुल की तकनीकी जांच कर आवश्यक सुरक्षा कार्य किए जाएं, पूरे मार्ग पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाई जाए, विद्यालय और महाविद्यालय के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए तथा सड़क किनारे खड़े ट्रेलरों और ट्रकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।


अधिवक्ताओं का कहना है कि यदि भारी कोयला वाहनों के संचालन पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया और सड़कों का समय रहते सुधार नहीं हुआ, तो भविष्य में बड़ी दुर्घटनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से जनहित में शीघ्र ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
नोट: समाचार में बालको प्रबंधन को लेकर लगाए गए आरोप ज्ञापन में व्यक्त अधिवक्ताओं के आरोप हैं। इस संबंध में बालको प्रबंधन की प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now