नई श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारियों की समीक्षा, श्रमिक हितों और सामाजिक सुरक्षा पर जोर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव ने तैयारियों का लिया जायजा, डिजिटल पहल और श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई विस्तृत चर्चा
रायपुर ACGN :- छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. महेंद्र कुमार ने गुरुवार को नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में राज्य की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।

बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लागू चारों प्रमुख श्रम संहिताओं—वेतन संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य-परिस्थितियां संहिता 2020—के क्रियान्वयन की दिशा में राज्य सरकार द्वारा की गई तैयारियों और जारी अधिसूचनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि नई श्रम संहिताओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

समीक्षा बैठक में श्रमिकों के हितों की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार तथा श्रम प्रशासन को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ विभाग द्वारा अपनाई गई डिजिटल पहलों और तकनीकी नवाचारों की भी जानकारी प्रस्तुत की।
बैठक में बताया गया कि राज्य स्तर पर नई श्रम संहिताओं के अनुरूप नियमों के निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इन्हें जल्द ही लागू किया जाएगा। इसके लागू होने से प्रदेश के लाखों श्रमिकों तथा नियोजकों को श्रम कानूनों से संबंधित प्रक्रियाओं में सरलता, पारदर्शिता और समयबद्ध सेवाओं का लाभ मिलेगा।
संयुक्त सचिव डॉ. महेंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न आए और श्रमिकों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहें। उन्होंने श्रम विभाग की डिजिटल पहल और योजनाओं के प्रभावी संचालन की सराहना करते हुए इनके बेहतर क्रियान्वयन पर बल दिया।

बैठक में श्रम विभाग की ओर से एस.एल. जांगड़े, श्रीमती सविता मिश्रा, गिरीश रामेटेके, अजीतेश पाण्डेय, एस.एस. पैकरा, डी.पी. तिवारी, बी.एस. बरिहा, मनीष श्रीवास्तव, विवेक चेलकर, श्रद्धा केशरवानी एवं देवेन्द्र देवांगन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के प्रतिनिधियों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


