भारी बारिश से निपटने के लिए बरहमपुर दक्षिणांचल अग्निशमन विभाग पूरी तरह तैयार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी
आपदा प्रबंधन उपकरणों का परीक्षण व मॉक ड्रिल संपन्न, बाढ़ एवं बचाव कार्यों के लिए टीम हाई अलर्ट पर
गंजाम ACGN :- मौसम विभाग द्वारा भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद बरहमपुर दक्षिणांचल स्ट्राइकिंग फायर ब्रिगेड ने संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग ने आपदा प्रबंधन, बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से विशेष तैयारी अभियान एवं उपकरणों का परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया।
बरहमपुर रेंज के अग्निशमन अधिकारियों के निर्देश तथा जिला अग्निशमन अधिकारी पूर्ण चंद्र मरांडी के मार्गदर्शन में फायर ऑफिसर शिशिर कांत सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी आधुनिक बचाव उपकरणों की जांच, परीक्षण और प्रदर्शन किया। इस दौरान आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा भी की गई।

अभ्यास के दौरान आईआरबी-ओबीएम, मैकेनिकल चेन सॉ (कटर), बैटरी संचालित टावर लाइट, हाई मास्ट लाइट, डी-वाटरिंग पंप, फ्लोटिंग पंप, फायर फ्लाई पंप, पोर्टेबल पंप, स्कूबा सेट, रेस्क्यू व्हीकल सहित अन्य अत्याधुनिक उपकरणों की टेस्टिंग और डेमोंस्ट्रेशन किया गया। साथ ही बाढ़, जलभराव, पेड़ गिरने तथा अन्य आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को तेज और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न बचाव तकनीकों का अभ्यास भी कराया गया।

अग्निशमन विभाग ने बताया कि “हमेशा तैयार, हमेशा अलर्ट” की नीति के तहत पूरी टीम चौबीसों घंटे सतर्क है। विभाग किसी भी आपदा की स्थिति में लोगों के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा के साथ-साथ आपात परिस्थितियों में फंसे बेजुबान पशुओं के सुरक्षित बचाव के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
प्रदीप मिश्रा
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ — देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल। हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


