रथयात्रा 2026 के लिए ओडिशा पुलिस पूरी तरह तैयार, 12 हजार से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
पुरी, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- स्वामी बिजया नंद जी महाराज
विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा योजना लागू, सीएपीएफ, सीआरपीएफ और बीएसएफ की कंपनियां भी रहेंगी तैनात
पुरी ACGN :- भगवान श्री जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए ओडिशा पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली हैं। रथयात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए इस वर्ष सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) योगेश बहादुर खुरानिया ने बताया कि रथयात्रा ड्यूटी के लिए 12 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा 19 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस कर्मी तथा केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां, जिनमें सीएपीएफ, सीआरपीएफ और बीएसएफ शामिल हैं, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगी।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए ओएसएपी, आईआरबीएन, एआरपी तथा ट्रैफिक फोर्स की लगभग 250 प्लाटून भी विभिन्न स्थानों पर तैनात की जाएंगी। वहीं शहर में भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और पार्किंग व्यवस्था के लिए 3 हजार होमगार्ड पुलिस की सहायता करेंगे।
डीजीपी ने कहा कि रथयात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन तथा रथ खींचने के दौरान सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण) सोमेंद्र प्रियदर्शी की प्रत्यक्ष निगरानी में संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था संचालित की जाएगी। श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर, तीनों रथों, बड़दांड (ग्रैंड रोड), समुद्र तट तथा रेलवे स्टेशन सहित सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
ओडिशा पुलिस ने श्रद्धालुओं से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है, ताकि विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।री, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- स्वामी बिजया नंद जी महाराज
विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा योजना लागू, सीएपीएफ, सीआरपीएफ और बीएसएफ की कंपनियां भी रहेंगी तैनात
पुरी ACGN :- भगवान श्री जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए ओडिशा पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली हैं। रथयात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए इस वर्ष सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) योगेश बहादुर खुरानिया ने बताया कि रथयात्रा ड्यूटी के लिए 12 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा 19 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस कर्मी तथा केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां, जिनमें सीएपीएफ, सीआरपीएफ और बीएसएफ शामिल हैं, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगी।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए ओएसएपी, आईआरबीएन, एआरपी तथा ट्रैफिक फोर्स की लगभग 250 प्लाटून भी विभिन्न स्थानों पर तैनात की जाएंगी। वहीं शहर में भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और पार्किंग व्यवस्था के लिए 3 हजार होमगार्ड पुलिस की सहायता करेंगे।
डीजीपी ने कहा कि रथयात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन तथा रथ खींचने के दौरान सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण) सोमेंद्र प्रियदर्शी की प्रत्यक्ष निगरानी में संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था संचालित की जाएगी। श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर, तीनों रथों, बड़दांड (ग्रैंड रोड), समुद्र तट तथा रेलवे स्टेशन सहित सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
ओडिशा पुलिस ने श्रद्धालुओं से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है, ताकि विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल “अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़” हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space