NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत प्रोजेक्टर पर कार्यक्रम का प्रसारण, कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार को घेरा
कोरबा ACGN:- जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं युवा कांग्रेस संगठन कोरबा ने कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के साथ मिलकर मानिकपुर स्थित ओरिएंटल कॉलेज में NEET पेपर लीक मामले को लेकर तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम स्थल पर प्रोजेक्टर के माध्यम से ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था कमजोर हुई है और देश की शिक्षा प्रणाली की नींव प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में शिक्षा और सिस्टम दोनों स्तरों पर गंभीर कमियां दिखाई दे रही हैं।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज ने कहा कि पेपर लीक की लगातार घटनाओं ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन घटनाओं से करोड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि NEET पेपर लीक प्रकरण के बाद भी केंद्र सरकार ने पर्याप्त जवाबदेही नहीं दिखाई।
कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने कहा कि वर्ष 2024 से अब तक NEET-UG, UGC-NET, CSIR-NET, PG-CUET, JEE Main, BPSC, BSSSB तथा UPSC सहित अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने, प्रश्नपत्र त्रुटियों, परिणाम में देरी और अन्य अनियमितताओं के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए हैं।
कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, ओरिएंटल कॉलेज के प्राध्यापक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


