नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चिंतन शिविर 3.0 का शुभारंभ, सुशासन को और प्रभावी बनाने मंथन; कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चिंतन शिविर 3.0 का शुभारंभ, सुशासन को और प्रभावी बनाने मंथन; कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

नवा रायपुर स्थित आईआईएम में दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, सुशासन, तकनीकी नवाचार और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुआ मंथन।

सरगुजा ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग तथा भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर 3.0 का शुभारंभ नवा रायपुर अटल नगर स्थित आईआईएम परिसर में हुआ। शिविर में प्रदेश के मंत्रीगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि सुशासन, प्रशासनिक सुधार, तकनीकी नवाचार और विकास कार्यों की भावी रणनीति पर व्यापक मंथन कर रहे हैं।


प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने चिंतन शिविर में सहभागिता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित प्रशासन स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन की प्रत्येक योजना का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है और इसी सोच के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।


मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि चिंतन शिविर केवल विचार-विमर्श का मंच नहीं है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, तकनीक आधारित और जनोन्मुखी बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिविर में प्राप्त सुझावों और विशेषज्ञों के अनुभवों के आधार पर प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।
शिविर के दौरान सुशासन, नेतृत्व विकास, प्रशासनिक सुधार, डिजिटल गवर्नेंस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), उभरती प्रौद्योगिकियां, कृषि समृद्धि, विभागीय समन्वय तथा जनसेवा की गुणवत्ता बढ़ाने जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत व्याख्यान दिए जा रहे हैं। विभिन्न विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी समूह चर्चा के माध्यम से बेहतर प्रशासनिक मॉडल विकसित करने पर भी विचार-विमर्श कर रहे हैं।


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले दो चिंतन शिविरों से प्राप्त सुझावों के आधार पर मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की गई, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और सेवा सेतु जैसे नवाचारों को सफलतापूर्वक लागू किया गया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चिंतन शिविर 3.0 से प्राप्त सुझाव विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण, तकनीक आधारित प्रशासन और प्रभावी जनसेवा की दिशा में नए मानक स्थापित करेंगे।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now