नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑनलाइन सट्टे पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टा किंग किशन चंद बजाज सहित 4 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑनलाइन सट्टे पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टा किंग किशन चंद बजाज सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

तोरवा पुलिस और ACCU की संयुक्त रेड में नगदी, मोबाइल, प्रिंटर, स्कॉर्पियो और बाइक जब्त, संगठित अपराध की धाराओं में कार्रवाई।

बिलासपुर ACGN:- बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित सट्टा किंग किशन चंद बजाज सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान श्री रजनीश सिंह के निर्देश पर अवैध जुआ, सट्टा पट्टी और ऑनलाइन सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तोरवा पुलिस एवं एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस को लगातार विश्वसनीय मुखबिरों से सूचना मिल रही थी कि तोरवा स्थित साईधाम कॉलोनी में रहने वाला किशन चंद बजाज अपने घर से ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहा है। सूचना के आधार पर 6 जुलाई 2026 को संयुक्त टीम ने उसके निवास पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान किशन चंद बजाज सहित चार व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाए गए।
मौके से पुलिस ने 50,690 रुपये नगद, एक प्रिंटर, 7 टच स्क्रीन मोबाइल, 4 कीपैड मोबाइल, एक स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक CG 04 PW 3311) तथा एक मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 CD 0570) जब्त की। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में किशन चंद बजाज (66 वर्ष) निवासी साईधाम कॉलोनी, तोरवा, दिनेश कुमार वाधवानी (39 वर्ष) निवासी फजलबाड़ा, थाना कोतवाली, भैयालाल सोनकर (39 वर्ष) निवासी आरपीएफ कॉलोनी, सिरगिट्टी तथा मनोहर लाल खत्री (63 वर्ष) निवासी साईधाम कॉलोनी, तोरवा शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 368/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 एवं 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले में संगठित अपराध के तत्व पाए जाने पर संबंधित धाराएं जोड़ी गई हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now