नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पश्चिम क्षेत्र में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, एक सप्ताह में 55 फरार आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पश्चिम क्षेत्र में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, एक सप्ताह में 55 फरार आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटों की तामिली और नशे के कारोबार पर विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, 47 प्रकरण दर्ज।

रायपुर ACGN:- पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के पश्चिम क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्तों, थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों की टीमों ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की धरपकड़, न्यायालयीन वारंटों की तामिली तथा अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की।
अभियान के दौरान पुलिस ने 55 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं 76 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की सफल तामिली की गई। नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए 53 कारोबारियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अलावा चाकूबाजी के तीन मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पूरे अभियान में कुल 47 अपराध पंजीबद्ध किए गए।
थाना स्तर पर भी उल्लेखनीय सफलता मिली। टिकरापारा थाना पुलिस ने सर्वाधिक 8 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर 24 वारंटों की तामिली की। डी.डी. नगर थाना पुलिस ने 13 नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 वारंटों का निष्पादन किया। आजाद चौक थाना पुलिस ने गंभीर आपराधिक प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर मादक पदार्थ से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार किया। मुजगहन सहित पश्चिम क्षेत्र के अन्य थाना क्षेत्रों में भी निगरानी बदमाशों की सतत जांच, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार संचालित किए जाएंगे। फरार एवं आदतन अपराधियों की गिरफ्तारी, न्यायालयीन वारंटों का शीघ्र निष्पादन, अवैध नशे के कारोबार पर नियंत्रण तथा चाकूबाजी एवं अन्य संगीन अपराधों पर कठोर कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now