नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वरिष्ठ संपादक राजेन्द्र शर्मा को मिलेगा 2026 का ‘लोकजतन सम्मान’, 24 जुलाई को भोपाल में होगा सम्मान समारोह – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

वरिष्ठ संपादक राजेन्द्र शर्मा को मिलेगा 2026 का ‘लोकजतन सम्मान’, 24 जुलाई को भोपाल में होगा सम्मान समारोह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


भोपाल (मध्य प्रदेश)

By ACGN 7647981711, 9303948009

लगभग पांच दशक से जनपक्षधर पत्रकारिता से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र शर्मा का होगा सम्मान, समारोह 24 जुलाई को लोकजतन के संस्थापक संपादक शैलेन्द्र शैली की जयंती पर आयोजित होगा।

भोपाल ACGN:- वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित ‘लोकजतन सम्मान’ वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक राजेन्द्र शर्मा (नई दिल्ली) को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान 24 जुलाई को भोपाल में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन लोकजतन के संस्थापक-संपादक स्वर्गीय शैलेन्द्र शैली की जयंती के अवसर पर किया जाता है।
राजेन्द्र शर्मा पिछले लगभग पांच दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 1979 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अध्ययन पूर्ण करने के बाद उन्होंने परिवर्तनकामी एवं जनपक्षधर पत्रकारिता को अपना कार्यक्षेत्र बनाया। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत ‘लोकलहर’ से की थी। संस्थापक संपादक हरकिशन सिंह सुरजीत और बाद में सीताराम येचुरी के पश्चात वे वर्तमान में ‘लोकलहर’ के संपादक हैं। इसके अलावा वे सहमत, मुक्तनाद सहित अनेक संस्थानों के महत्वपूर्ण प्रकाशनों का संपादन भी कर चुके हैं।
उनके संपादन में 30 से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है। वहीं उनके लेखों के संकलन ‘बहस अनंता’, ‘भूलने के विरुद्ध’ तथा ‘असत्य के प्रयोग’ प्रकाशित हो चुके हैं, जबकि ‘संस्कृति क्षेत्रे रणक्षेत्रे’ प्रकाशनाधीन है। वे देशबंधु, राष्ट्रीय सहारा, जनवाणी, न्यूज़क्लिक सहित कई समाचार माध्यमों में नियमित स्तंभ लेखन करते रहे हैं और वर्तमान में ‘लोकजतन’ में भी नियमित लेख लिख रहे हैं।
लोकजतन सम्मान उन पत्रकारों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता को निरंतर आगे बढ़ाया है। इससे पूर्व डॉ. राम विद्रोही, कमल शुक्ला, लज्जा शंकर हरदेनिया, अनुराग द्वारी, राकेश अचल, पलाश सुरजन तथा शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर सहित कई प्रतिष्ठित पत्रकार इस सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।
लोकजतन की प्रकाशिका संध्या शैली एवं प्रबंधक सुरेन्द्र जैन ने बताया कि 24 जुलाई को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह का विस्तृत कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now