नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्व सरपंच प्रतिनिधि पर पंचायत सचिव ने लगाए धमकी और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पूर्व सरपंच प्रतिनिधि पर पंचायत सचिव ने लगाए धमकी और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और झूठी शिकायत से मानसिक प्रताड़ना का आरोप।

मुंगेली ACGN:- जनपद पंचायत मुंगेली अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव (घुटेरा) के पंचायत सचिव आत्माराम साहू ने ग्राम के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सूरज साहू के विरुद्ध सिटी कोतवाली मुंगेली में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने तथा झूठी शिकायत कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।
शिकायत के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच पंचायत कार्यालय में शासकीय कार्य के दौरान सूरज साहू पहुंचे और बिना किसी कारण विवाद करते हुए पंचायत सचिव के साथ अभद्र व्यवहार किया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी भी दी।


पंचायत सचिव ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि सड़क निर्माण कार्य को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में झूठी शिकायत दर्ज कर उनकी तथा ग्राम पंचायत की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। उनका कहना है कि इस घटनाक्रम से उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर भय उत्पन्न हो गया है और शासकीय कार्यों के संचालन में अनावश्यक बाधा उत्पन्न हो रही है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now