हत्या के प्रयास के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
एण्टी क्राईम एवं साइबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपियों को दबोचा
रायपुर ACGN:- थाना आजाद चौक रायपुर में दर्ज हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को एण्टी क्राईम एवं साइबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 307/2025 धारा 109, 115(2), 118(1), 191(3), 296, 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से कुछ आरोपी लगातार फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहे थे।
लंबित गंभीर मामलों की समीक्षा के दौरान पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल ने फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एण्टी क्राईम एवं साइबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों की पतासाजी शुरू की।
पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए तकनीकी विश्लेषण एवं संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी। इसी दौरान फरार आरोपियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मिनाज खान उर्फ मोईन एवं शेख सरफरोज को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद दोनों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है।
गिरफ्तार आरोपी :-
01. मिनाज खान उर्फ मोईन
पिता स्व. मुश्ताक खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी ईदगाहभाठा, फारूक किराना स्टोर के बाजू में, थाना आजाद चौक, रायपुर।
02. शेख सरफरोज
पिता शेख फिरोज, उम्र 25 वर्ष, निवासी ईदगाहभाठा, शकीला के घर के बाजू, लाखे नगर चौक, थाना आजाद चौक, रायपुर।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


