नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “ऑपरेशन कालचक्र” के तहत रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 190 वारंटों की तामीली और अपराधियों पर कसा शिकंजा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“ऑपरेशन कालचक्र” के तहत रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 190 वारंटों की तामीली और अपराधियों पर कसा शिकंजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

कॉम्बिंग गश्त अभियान में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर हुई सख्त कार्रवाई

रायपुर ACGN:- अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा डीसीपी नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में “ऑपरेशन कालचक्र” के तहत विशेष कॉम्बिंग गश्त एवं सघन अभियान चलाया गया।
दिनांक 01 जुलाई 2026 को डीसीपी (नॉर्थ) श्री मयंक गुर्जर के निर्देशन एवं समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान के दौरान थाना उरला, खमतराई, पंडरी, खम्हारडीह सहित अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।


अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 190 वारंटों की तामीली की, जिसमें 24 स्थायी वारंट, 68 गिरफ्तारी वारंट एवं 98 जमानती वारंट शामिल हैं। पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की।


विशेष अभियान के दौरान आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों, गुंडा बदमाशों एवं चाकूबाजों की सघन जांच की गई। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।


पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं शांति भंग करने वालों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कुल 29 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं आबकारी एक्ट के 08 प्रकरण एवं आर्म्स एक्ट के 03 प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब बिक्री करने वालों, उभरते बदमाशों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की जांच कर उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने की कड़ी चेतावनी दी गई। रात्रिकालीन गश्त के माध्यम से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया।
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे। आम जनता की सुरक्षा और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगी।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now