नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ओम वैली शिक्षण संस्थान के तैराकी प्रशिक्षक ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, एशियन चैंपियनशिप के लिए हुए चयनित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ओम वैली शिक्षण संस्थान के तैराकी प्रशिक्षक ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, एशियन चैंपियनशिप के लिए हुए चयनित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कालाहांडी, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- चम्पक अग्रवाल

राष्ट्रीय स्तर पर ओडिशा का प्रतिनिधित्व कर छात्र श्रेयांश साहू ने भी हासिल की शानदार उपलब्धि

कालाहांडी ACGN:- ओम वैली शिक्षण संस्थान में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है। संस्थान में तैराकी प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत अमिय प्रधान ने गुजरात के अहमदाबाद में 31 मई से 4 जून 2026 तक आयोजित 15वीं आधुनिक पेंटाथलन राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बायाथलन इवेंट के सीनियर वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि के आधार पर उन्हें आगामी विश्व चैंपियनशिप एवं एशियन चैंपियनशिप 2026 के लिए योग्य घोषित किया गया है।
अमिय प्रधान की यह सफलता केवल संस्थान ही नहीं बल्कि पूरे ओडिशा राज्य के लिए गौरव का विषय है। इससे पहले भी उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तैराकी-दौड़ एवं शूटिंग स्पर्धा में दो रजत पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया था।
वहीं ओम वैली शिक्षण संस्थान के कक्षा छठवीं के छात्र श्रेयांश साहू ने भी 15वीं आधुनिक पेंटाथलन राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के बायाथलन इवेंट में ओडिशा का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 16वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में देशभर के 28 राज्यों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
संस्थान के संस्थापक लायन दीपक कुमार साहू ने दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने अमिय प्रधान और श्रेयांश साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान के मुख्य सलाहकार डॉ. रवींद्र चंद्र परमाणिक, अध्यक्ष एम. नागा मालेश्वर राव, प्रबंधन समिति, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं अभिभावकों ने भी दोनों प्रतिभाओं को बधाई देते हुए भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now