नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महमंद के विद्यार्थियों ने थामी हरियाली की कमान, वसुंधरा इको क्लब ने तैयार किए 10 हजार से अधिक सीड बॉल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महमंद के विद्यार्थियों ने थामी हरियाली की कमान, वसुंधरा इको क्लब ने तैयार किए 10 हजार से अधिक सीड बॉल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, मिट्टी-गोबर और वर्मी कम्पोस्ट से तैयार बीज गोलों के जरिए दिया प्रकृति बचाने का संदेश

बिलासपुर ACGN:- पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमंद, विकासखंड बिल्हा में वसुंधरा इको क्लब द्वारा एक अभिनव अभियान चलाया गया। विद्यालय की व्याख्याता एवं वसुंधरा इको क्लब प्रभारी श्रीमती शांति सोनी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सहयोग से 10,000 से अधिक सीड बॉल (बीज गोलों) का निर्माण किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना, देशी प्रजातियों के वृक्षों का संरक्षण करना और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। सीड बॉल निर्माण के लिए करंज, इमली, बेल, आम और जामुन जैसे उपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी वृक्षों के बीजों का चयन किया गया।
सीड बॉल तैयार करने के लिए तीन भाग मिट्टी, एक भाग गोबर और एक भाग वर्मी कम्पोस्ट का मिश्रण तैयार किया गया, जिससे बीजों को अंकुरण के लिए उपयुक्त वातावरण मिल सके। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए इस अभियान को सफल बनाया। वहीं कई अभिभावकों और माताओं ने भी सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
श्रीमती शांति सोनी ने बताया कि प्रकृति संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और जैव विविधता को बचाना भी हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे अभियानों से विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और सतत विकास की भावना विकसित होती है।
वसुंधरा इको क्लब के इस प्रयास की स्थानीय नागरिकों ने भी सराहना की है। यह अभियान विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाज के बीच पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया है।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now