छात्रावासों में लापरवाही पर गिरी गाज, अधीक्षक और भृत्य निलंबित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सुकमा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
औचक निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
सुकमा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन, जवाबदेही और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के संकल्प के अनुरूप जिले के छात्रावासों एवं आश्रमों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी कड़ी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 प्रारंभ होने से पहले कलेक्टर के नेतृत्व में छात्रावासों एवं आश्रमों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिली गंभीर लापरवाहियों पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कदम उठाए हैं।
25 जून को कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त द्वारा किए गए निरीक्षण में कई छात्रावासों में साफ-सफाई की कमी, कर्मचारियों की अनुपस्थिति और संचालन में लापरवाही जैसी कमियां सामने आईं। पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की।
निरीक्षण के आधार पर कन्या आश्रम दुब्बाटोटा की अधीक्षिका श्रीमती सुशीला कवासी, प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास दुब्बाटोटा के अधीक्षक श्री पुनेम हिरमा, पोस्ट-मैट्रिक कन्या छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती सविता यादव तथा प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास के श्री भोजराज ठाकुर के विरुद्ध निलंबन एवं प्रभार से पृथक करने की कार्रवाई की गई है।
जिला प्रशासन ने छात्रावासों की व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए तत्काल वैकल्पिक अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि छात्रावासों और आश्रमों में रहने वाले बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा, भोजन, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बच्चों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिला प्रशासन की यह कार्रवाई शासकीय संस्थानों में जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे छात्रावासों में अनुशासन मजबूत होगा और विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और बच्चों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुशासन की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


