नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुराने विवाद में चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डीडी नगर पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाया मामला – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पुराने विवाद में चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डीडी नगर पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाया मामला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

डंगनिया क्षेत्र में हुई घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपियों से हमला करने में प्रयुक्त चाकू बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का चाकू भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी अपने भाई के साथ पेट्रोल भराने जा रहा था। इसी दौरान श्रीराम अस्पताल के पीछे डंगनिया क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलने पर थाना डीडी नगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 396/26 के तहत धारा 296, 115(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने पीड़ित एवं गवाहों के बयान, घटनास्थल निरीक्षण तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने मामले में आरोपी सावन यादव उर्फ मुन्ना यादव उम्र 19 वर्ष एवं राज यादव उर्फ अमन यादव उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now