पुराने विवाद में चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त हथियार जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
डीडी नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में किया पेश
रायपुर शहर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना डीडी नगर पुलिस ने पुराने विवाद को लेकर चाकू से हमला कर घायल करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना डीडी नगर क्षेत्र के डंगनिया इलाके में प्रार्थी अपने भाई के साथ पेट्रोल भराने जा रहा था। इसी दौरान श्रीराम अस्पताल के पीछे पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना डीडी नगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 396/26 के तहत धारा 296, 115(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने पीड़ित और गवाहों के बयान, घटनास्थल निरीक्षण तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस की तत्पर कार्रवाई से कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का चाकू बरामद कर जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी सावन यादव उर्फ मुन्ना यादव उम्र 19 वर्ष और राज यादव उर्फ अमन यादव उम्र 20 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें हमारी टीम का हिस्सा बनने के लिए संपर्क करें संपर्क सूत्र 7647981711 – 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































