नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मारवाड़ी सम्मेलन बना जनसेवा का पर्याय, रक्तदान से लेकर जरूरतमंदों की सहायता तक बढ़ाए कदम – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मारवाड़ी सम्मेलन बना जनसेवा का पर्याय, रक्तदान से लेकर जरूरतमंदों की सहायता तक बढ़ाए कदम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- पवन अग्रवाल

बलांगीर मारवाड़ी सम्मेलन ने सेवा कार्यों से बनाई अलग पहचान, 50 नए सदस्य जुड़े और रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह

बलांगीर। उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की बलांगीर शाखा ने समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय पहल करते हुए कई महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दिया है। नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल एवं सचिव कन्हैया लाल अग्रवाल के नेतृत्व में शाखा द्वारा जरूरतमंदों की सहायता से लेकर रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया गया है।
शाखा की ओर से एक जरूरतमंद महिला को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन प्रदान की गई, वहीं आर्थिक परेशानी से जूझ रहे एक व्यक्ति को 10 हजार रुपये की सहायता राशि देकर सहयोग किया गया। भीषण गर्मी के दौरान आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए शीतल जल, छाछ और शरबत वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।


सदस्यता विस्तार अभियान के तहत शाखा ने 50 नए आजीवन सदस्यों को जोड़कर संगठन को और मजबूत किया है। इसके साथ ही मारवाड़ी समाज की चारों संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में समाजजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें कुल 105 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में बलांगीर शाखा द्वारा किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों को देखते हुए शाखा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय संजय अग्रवाल (अन्नू), प्रांतीय कोषाध्यक्ष सीए नरेंद्र जैन, प्रांतीय मीडिया प्रभारी पत्रकार पवन अग्रवाल, प्रांतीय समाज सुधार संयोजक मोहन अग्रवाल, राजनीतिक चेयरमैन विष्णु प्रसाद केडिया तथा पत्रकार मनोज जैन सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
शाखा पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य है और भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं और जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें हमारी टीम का हिस्सा बनने के लिए संपर्क करें संपर्क सूत्र 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now