नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सब्बल से वार कर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, छह घंटे में सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सब्बल से वार कर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, छह घंटे में सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अरविन्द तिवारी

शराब पीने के दौरान हुआ विवाद बना हत्या का कारण, नंदिनी नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल


दुर्ग जिले के थाना नंदिनी नगर क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद सब्बल से सिर पर वार कर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मात्र छह घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली।
पुलिस के अनुसार ग्राम डूमर के कोटवार के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम डूमर स्थित पानी टंकी के पास सिंटेक्स रखने वाले चबूतरे पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। सूचना मिलते ही थाना नंदिनी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव पर बने गोदना सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान चेतन ठाकुर उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम पथरिया के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की।
घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि मृतक चेतन ठाकुर अपने साथियों सोमनाथ उर्फ लालू यादव और राहुल कुर्रे के साथ रात में शराब पी रहा था।
शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान मुख्य आरोपी सोमनाथ उर्फ लालू यादव ने सब्बल से चेतन ठाकुर के सिर पर लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपियों ने सबूत छिपाने के उद्देश्य से हत्या में प्रयुक्त सब्बल और घटना के समय पहने कपड़ों को तालाब में फेंक दिया था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने घटना करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर एसडीआरएफ टीम की मदद से तालाब से घटना में प्रयुक्त सब्बल और आरोपी के कपड़े बरामद कर जब्त किए गए।
पुलिस ने आरोपी सोमनाथ उर्फ लालू यादव उम्र 22 वर्ष और राहुल कुर्रे उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी ग्राम डूमर थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना नंदिनी नगर पुलिस टीम की त्वरित और प्रभावी भूमिका रही। वहीं हत्या में प्रयुक्त सामग्री बरामद करने में एसडीआरएफ टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें हमारी टीम का हिस्सा बनने के लिए संपर्क करें संपर्क सूत्र 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now