ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई, 2.85 टन संदिग्ध कबाड़ सहित पिकअप वाहन जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
अवैध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, दस्तावेज नहीं दिखाने पर 6.85 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, आरोपी पर अपराध दर्ज
रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पूंजीपथरा और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.85 टन संदिग्ध कबाड़ से लोड पिकअप वाहन को जब्त किया है।


पुलिस ने इस कार्रवाई में कबाड़ सहित लगभग 6 लाख रुपये कीमत के पिकअप वाहन को मिलाकर कुल 6 लाख 85 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की है। मामले में आरोपी कबाड़ कारोबारी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार 22 जून 2026 की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पूंजीपथरा एवं आसपास के क्षेत्रों में एक व्यक्ति अवैध रूप से कबाड़ की खरीदी-बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना पूंजीपथरा और साइबर पुलिस की टीम ने ग्राम पूंजीपथरा बस्ती में दबिश दी।

इस दौरान पुलिस टीम ने पिकअप वाहन क्रमांक CG13UJ2186 में कबाड़ लोड करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम बलवंत सारथी पिता सुंदरलाल सारथी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम हाटी थाना छाल जिला रायगढ़ बताया।

पुलिस द्वारा वाहन में रखे कबाड़ के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन आरोपी कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। जांच में वाहन में लगभग 2.85 टन कबाड़ मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 85 हजार 500 रुपये बताई गई।
चोरी की संपत्ति होने की आशंका पर पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में कबाड़ और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में धारा 35(क), 35(ड) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।
रायगढ़ पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ कारोबार, चोरी की संपत्ति के खरीद-बिक्री और संगठित अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध कबाड़ कारोबार और चोरी की संपत्ति के अवैध व्यापार पर पुलिस की लगातार नजर है। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में थाना पूंजीपथरा एवं साइबर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें हमारी टीम का हिस्सा बनने के लिए संपर्क करें संपर्क सूत्र 7647981711 – 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


