नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एआई को अपनाने वाले ही करेंगे भविष्य का नेतृत्व : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एआई को अपनाने वाले ही करेंगे भविष्य का नेतृत्व : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

राष्ट्रीय सम्मेलन में युवाओं को तकनीकी बदलाव के अनुरूप तैयार होने का संदेश, एआई को अवसर में बदलने का किया आह्वान

रायपुर में आयोजित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “Artificial Intelligence & Digital Transformation: Opportunities, Challenges and Future Impact” में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों को अपनाकर भविष्य निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आज पूरी दुनिया तेजी से ज्ञान, तकनीक और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रही है। ऐसे समय में युवाओं को तकनीकी बदलाव से डरने की नहीं बल्कि उसे अवसर में बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जो युवा एआई को समझकर अपनाएंगे, वही आने वाले समय में नेतृत्व करेंगे।
अपने संबोधन में मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भारत का इतिहास ज्ञान, शिक्षा और नवाचार की मजबूत परंपरा से जुड़ा रहा है। भारत लंबे समय तक विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में इसलिए रहा क्योंकि यहां शिक्षा, अनुसंधान और नई सोच को महत्व दिया गया। आज भी युवाओं को उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए तकनीक के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने होंगे।
उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि दुनिया के सफल उद्योगपति और उद्यमी नए विचारों, तकनीकी नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता के कारण आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी कंपनियां वैश्विक अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रही हैं, इसलिए युवाओं को समय के साथ स्वयं को अपडेट करना होगा।


वित्त मंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कई कार्यों को आसान बना सकता है और कार्यक्षमता बढ़ा सकता है, लेकिन मानवीय संवेदनशीलता, करुणा और भावनात्मक जुड़ाव का स्थान कभी नहीं ले सकता। इसलिए युवाओं को तकनीकी ज्ञान के साथ मानवीय मूल्यों को भी मजबूत करना होगा।
उन्होंने स्वास्थ्य सेवा, नर्सिंग और अन्य सेवा क्षेत्रों का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे क्षेत्र हमेशा मानव संवेदना और सेवा भावना पर आधारित रहेंगे। तकनीक और मानवता के संतुलन से ही बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है।
श्री चौधरी ने युवाओं से नौकरी तलाशने तक सीमित न रहने और नवाचार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है तथा पूरी दुनिया भारतीय तकनीकी विशेषज्ञों की क्षमता को पहचानती है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के विजन से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन @2047” पर कार्य कर रही है। नवा रायपुर को तकनीकी और नवाचार केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां सेमीकंडक्टर यूनिट, एआई डाटा सेंटर और अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाओं जैसी परियोजनाओं पर काम जारी है।
कार्यक्रम के अंत में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए कॉलेज प्रबंधन, आयोजकों और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के युवा तकनीक, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में देश और दुनिया में नई पहचान बनाएंगे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें हमारी टीम का हिस्सा बनने के लिए संपर्क करें संपर्क सूत्र 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now