नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शांति सोनी के नशा मुक्ति अभियान से जाग रही सामाजिक चेतना, नशामुक्त समाज निर्माण की ओर बढ़ते कदम – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शांति सोनी के नशा मुक्ति अभियान से जाग रही सामाजिक चेतना, नशामुक्त समाज निर्माण की ओर बढ़ते कदम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

शिक्षा, संस्कार और जनभागीदारी के माध्यम से नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प, 55 विद्यालयों में जागरूकता अभियान और 20 हजार हस्ताक्षर अभियान बना जनचेतना की मिसाल

बिलासपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमंद की वरिष्ठ व्याख्याता, समाजसेवी एवं नारी सशक्तिकरण प्रेरक श्रीमती शांति सोनी द्वारा समाज में बढ़ती नशाखोरी की समस्या के खिलाफ लगातार व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली श्रीमती सोनी ने नशे के दुष्प्रभावों से युवाओं और समाज को बचाने के उद्देश्य से “नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो” अभियान की शुरुआत की, जो अब एक सामाजिक जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है।


नशा आज केवल व्यक्तिगत समस्या नहीं बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। शराब, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होने के साथ-साथ उसकी सोच, व्यवहार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। इसी गंभीर विषय को ध्यान में रखते हुए श्रीमती शांति सोनी ने शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का बीड़ा उठाया है।


इस अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, ग्रामीण क्षेत्रों और सामाजिक मंचों पर विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी जा रही है। जागरूकता सभाओं, प्रेरक व्याख्यानों, शपथ ग्रहण कार्यक्रमों, रैलियों, नुक्कड़ नाटकों, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से समाज को नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।


श्रीमती शांति सोनी के नेतृत्व में यह अभियान वर्तमान में लगभग 55 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तक पहुंच चुका है। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों और पालकों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उनका मानना है कि यदि बचपन से ही बच्चों में अच्छे संस्कार, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास विकसित किया जाए तो वे भविष्य में नशे जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे।

20 हजार हस्ताक्षर नशामुक्ति संकल्प अभियान बनी बड़ी पहल

“नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो” अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक 20 हजार हस्ताक्षर नशामुक्ति संकल्प अभियान है। इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावकों, महिलाओं, युवाओं और नागरिकों ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया है।


इस अभियान की शुरुआत बिलासपुर जिले के कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के हस्ताक्षर से हुई, जिसके बाद यह संदेश गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचने लगा। ग्राम पंचायत महमंद की प्रथम महिला सरपंच श्रीमती पूजा विक्की निर्मलकर ने भी अभियान का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए और जनजागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
लोगों के बढ़ते समर्थन और अभियान की प्रभावशीलता के कारण यह पहल बिलासपुर जिले से आगे बढ़कर रायगढ़, जशपुर, कुनकुरी सहित अन्य क्षेत्रों तक पहुंच रही है। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, महिला समूहों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से यह अभियान लगातार मजबूत हो रहा है।

युवा शक्ति को सही दिशा देने का प्रयास

श्रीमती शांति सोनी का कहना है कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ेंगे तो समाज और देश तेजी से आगे बढ़ेगा। उनका उद्देश्य युवाओं को केवल नशे से बचाना नहीं बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, जिम्मेदार और संस्कारित नागरिक बनाना है।
वे लगातार यह संदेश दे रही हैं कि नशा व्यक्ति के सपनों को खत्म करता है, जबकि शिक्षा और संस्कार जीवन को नई दिशा देते हैं। उनका विश्वास है कि एक जागरूक विद्यार्थी एक मजबूत परिवार और एक स्वस्थ समाज की नींव रख सकता है।

समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका

श्रीमती शांति सोनी शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता जागरूकता और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
उनका कहना है कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था के प्रयास से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए पूरे समाज को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। जब परिवार, विद्यालय और समाज मिलकर प्रयास करेंगे तभी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित और बेहतर वातावरण दिया जा सकेगा।
शांति सोनी की यह पहल शिक्षा को समाज परिवर्तन का माध्यम बनाकर नशे के खिलाफ एक मजबूत आवाज बन रही है। उनका संदेश है कि नशे से दूरी ही जीवन की असली जीत है और स्वस्थ युवा ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
संकल्प वाक्य
नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो, युवा बचाओ – राष्ट्र गढ़ो।



प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें हमारी टीम का हिस्सा बनने के लिए संपर्क करें संपर्क सूत्र 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now