नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिक्षा से संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्री राजेश अग्रवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शिक्षा से संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्री राजेश अग्रवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

लखनपुर में शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ आत्मीय स्वागत, मंत्री ने लक्ष्य तय कर मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की दी प्रेरणा


सरगुजा जिले के लखनपुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पुष्प एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया और उन्हें अध्ययन सामग्री प्रदान कर नए शैक्षणिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया। इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किए और कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।

नियमित अध्ययन, अनुशासन, शिक्षकों का सम्मान और माता-पिता का आशीर्वाद ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे मजबूत आधार है।


मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा एवं लगन से मेहनत करनी चाहिए। आज के विद्यार्थी ही भविष्य में वैज्ञानिक, चिकित्सक, शिक्षक, प्रशासक और जनप्रतिनिधि बनकर समाज एवं देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


उन्होंने कहा कि शिक्षा, ज्ञान और संस्कार जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। इन तीनों के माध्यम से ही व्यक्ति अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर प्रयास करते रहने की अपील की।


मंत्री ने शिक्षकों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों की सीख देने का आह्वान किया। वहीं अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा में लगातार सहयोग और मार्गदर्शन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की महत्वपूर्ण पाठशाला है।


कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, शिक्षकगण, अभिभावक, विद्यार्थी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नवप्रवेशी बच्चों के सम्मान और सामूहिक सहभागिता से शाला प्रवेश उत्सव यादगार बन गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन हेतु 

हमारी टीम का हिस्सा बनने के लिए संपर्क करें संपर्क सूत्र 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now