खरियार रोड में “विकास की धारा – ओडिशा सारा” कार्यक्रम संपन्न, जनभागीदारी से विकास का संकल्प
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नुआपड़ा, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- पवन अग्रवाल
शहरी विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और नगर की भविष्य की रूपरेखा पर हुई चर्चा
नुआपड़ा ACGN:- खरियार रोड एनएसी प्रांगण में एनएसी अध्यक्षा डॉ. सोनिया जैन की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय शहरी जनसंपर्क एवं नागरिक सहभागिता कार्यक्रम “विकास की धारा – ओडिशा सारा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, राज्य सरकार के 2 वर्षों के जनकल्याणकारी कार्यों तथा खरियार रोड एनएसी की 4 वर्षों की विकास यात्रा को नागरिकों के सामने प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शहरी विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, जनहितकारी योजनाओं और नगर के भविष्य के विकास को लेकर नागरिकों के साथ विस्तार से संवाद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का वास्तविक विकास जनता की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से ही संभव है।

इस अवसर पर नुआपड़ा विधायक जय ढोलकिया, कालाहांडी के पूर्व सांसद बसंत कुमार पंडा, सांसद प्रतिनिधि गोल्डी अग्रवाल, परिषद उपाध्यक्ष निशांत डागा, कार्यपालन अधिकारी कमलासन रथ, सभी पार्षदगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसी अध्यक्षा डॉ. सोनिया जैन ने कहा कि नागरिकों का विश्वास, सहयोग और सहभागिता ही विकास की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि खरियार रोड को स्वच्छ, सुंदर, आधुनिक और सुविधायुक्त नगर बनाने के लिए नगर प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने नगरवासियों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव है और सभी के सहयोग से खरियार रोड को नई पहचान मिलेगी।
कार्यक्रम का समापन “जनभागीदारी ही विकास का मूलमंत्र है और विकास ही हमारा संकल्प है” के संदेश के साथ हुआ।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


