पाटनागढ़ में ओयूजे जिला कार्यकारिणी बैठक, पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों पर हुआ मंथन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- पवन अग्रवाल
मुख्यमंत्री से मिलेगा ओयूजे प्रतिनिधिमंडल, पत्रकार पेंशन एवं अक्रिडिटेशन सहित विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा
बलांगीर ACGN:- ओडिशा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (ओयूजे) की बलांगीर जिला शाखा की जिला कार्यकारिणी बैठक पाटनागढ़ शहर के निकट स्थित अद्वैत उद्यान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप्त कुमार मिश्रा ने की।
बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, पेंशन, मान्यता (अक्रिडिटेशन) सहित पत्रकार हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन ने निर्णय लिया कि पत्रकारों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर ओयूजे का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से मुलाकात करेगा।

बैठक में जिला सचिव अभय त्रिपाठी, राज्य सचिव ऋतुराज सिंह, राज्य सह-निर्वाचन अधिकारी सुरेश दास, कोषाध्यक्ष अंतर्ज्यामी पशायत, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक सम्मादार तथा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं भाजपा बलांगीर जिला अध्यक्ष श्रीवत्स बेहरा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत बंगोमुण्डा के युवा पत्रकार अशोक नारायण भोई के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। वहीं पाटनागढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवं ओयूजे के वरिष्ठ सदस्य सदाशिव सराप का जन्मदिन भी मनाया गया।

बैठक में पिछली कार्यकारिणी बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई तथा पत्रकारों के हितों को मजबूत करने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। संगठन ने पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने, पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने और मान्यता प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में पहल करने पर जोर दिया।
इस दौरान आगामी जिला कार्यकारिणी बैठक सितंबर माह में टिटिलागढ़ में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने और पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी।
बैठक में बलांगीर से शरत मिश्रा, पूर्णचंद्र पंडा, सत्यप्रिय मिश्रा, धनमत पाणिग्राही, नवीन पशायत, सचितानंद बगार्ती, पाटनागढ़ से बंशीधर सेठ, उमाकांत प्रधान, पार्थव भोई, ललित मिश्रा, करुणाकर बुडेक, सुनील चोपदार, सच्चिदानंद महाकुर, टिटिलागढ़ से संजय बेहरा, भगवान महांति, अभिनाश नंद, तरुण बेहरा, अशोक त्रिपाठी, कांटाबांजी से पुष्पकेतु बेहरा, सुरदास बाग तथा आगलपुर से प्रह्लाद कुम्भार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं। पत्रकारों को एकजुट होकर निष्पक्षता, जिम्मेदारी और जनहित की भावना के साथ कार्य करना चाहिए, तभी पत्रकारिता की विश्वसनीयता और सम्मान को और मजबूती मिलेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


