नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एकलव्य आवासीय विद्यालय निर्माण में गुणवत्ता पर उठे सवाल, घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एकलव्य आवासीय विद्यालय निर्माण में गुणवत्ता पर उठे सवाल, घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

35 से 40 करोड़ के निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग

रायगढ़ ACGN:- धरमजयगढ़ विकासखंड के गणेशपुर में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) के तहत किए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लगभग 35 से 40 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस आवासीय परिसर में निर्माण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मापदंडों की अनदेखी करते हुए घटिया स्तर की ईंटों एवं अन्य निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि परिसर की सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे आरसीसी कार्य की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं दिखाई दे रही है।


क्षेत्रवासियों के अनुसार कंक्रीट मिश्रण में मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किए जाने की आशंका है। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य इसी तरह चलता रहा तो भविष्य में यहां रहने वाले विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता है।
इतने बड़े शासकीय प्रोजेक्ट में निर्माण गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों के बाद विभागीय निगरानी व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि निर्माण स्थल का तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और उपयोग की जा रही सामग्री के नमूनों की जांच अधिकृत लैब से कराई जाए।


नागरिकों ने कहा कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय आदिवासी क्षेत्र के बच्चों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। ऐसे में निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।


लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now