नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बागबहार-कोतबा सड़क निर्माण में तेजी, 39.76 करोड़ की परियोजना से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बागबहार-कोतबा सड़क निर्माण में तेजी, 39.76 करोड़ की परियोजना से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जशपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

10 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण पूरा, पुल-पुलियों के निर्माण से मजबूत होगी क्षेत्र की कनेक्टिविटी

जशपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बागबहार-कोतबा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। लगभग 39 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से चल रही इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के लिए 30 सितंबर 2025 को मेसर्स अभय कंस्ट्रक्शन जशपुर को कार्यादेश जारी किया गया था। परियोजना को अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि बागबहार-कोतबा मार्ग पर लगभग 10 किलोमीटर लंबाई में सबग्रेड स्तर तक चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं बागबहार की ओर से जीएसबी (ग्रेन्युलर सब-बेस) कार्य भी शुरू हो चुका है, जिसमें करीब एक किलोमीटर हिस्से का कार्य पूरा हो गया है।
सड़क निर्माण के साथ ही मार्ग में आवश्यक पुल-पुलियों का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। अब तक 6 पुलियों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि अन्य कार्य प्रगति पर हैं।
विभाग ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए सड़क पर अस्थायी मरम्मत कार्य भी लगातार किए जा रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में सुविधा मिल रही है।
सड़क परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को मजबूत, टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण सड़क सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को विशेष लाभ होगा। बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और जशपुर जिले की कनेक्टिविटी पहले से अधिक मजबूत होगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now