नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खनन प्रभावित क्षेत्रों को 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, स्वास्थ्य-शिक्षा और पेयजल सुविधाओं को मिलेगी मजबूती – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खनन प्रभावित क्षेत्रों को 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, स्वास्थ्य-शिक्षा और पेयजल सुविधाओं को मिलेगी मजबूती

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

विजयपुर में बनेगा 100 बिस्तरों वाला सीनियर सिटीजन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

रायगढ़ ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पशु चिकित्सा और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए 26 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है।
इन विकास कार्यों के पूरा होने से खनन प्रभावित क्षेत्रों के हजारों ग्रामीण परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।
स्वीकृत कार्यों में सबसे प्रमुख रायगढ़ शहर के विजयपुर क्षेत्र में बनने वाला 100 बिस्तरों वाला सीनियर सिटीजन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर है। इसके निर्माण के लिए 16 करोड़ 73 लाख 27 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह केंद्र वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करेगा।
स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार के लिए लैलूंगा, धरमजयगढ़, घरघोड़ा और तमनार विकासखंडों के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण एवं उन्नयन हेतु 9 करोड़ 52 लाख 71 हजार रुपये से अधिक की राशि मंजूर की गई है। इससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार सुविधा मिल सकेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन संरक्षण और पशुपालकों की सुविधा के लिए नए पशु चिकित्सालय भवनों के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है। रायगढ़ विकासखंड के पतरापाली सहित विभिन्न गांवों में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लैलूंगा, तमनार, घरघोड़ा और रायगढ़ विकासखंड के कई गांवों में नलकूप खनन एवं पंप स्थापना के कार्य कराए जाएंगे। इससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी और जल संकट की समस्या दूर होगी।
शिक्षा एवं सामाजिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए तमनार विकासखंड के पेलमा और लालपुर में नवीन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कराया जाएगा। वहीं पेलमा और खर्रा में प्राथमिक शाला भवन निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा रायगढ़ विकासखंड के लामीदरहा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) भवन निर्माण के लिए भी राशि स्वीकृत की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। इन परियोजनाओं से स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पशु चिकित्सा सहित मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।
यह विकास पैकेज रायगढ़ जिले में संतुलित, समावेशी और जनहितकारी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now