नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस अधिकारियों को पैसे देने के नाम पर धमकाकर 5 लाख की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पुलिस अधिकारियों को पैसे देने के नाम पर धमकाकर 5 लाख की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

तारबाहर पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

बिलासपुर ACGN:- पुलिस अधिकारियों को पैसे देने के नाम पर डरा-धमकाकर रकम वसूलने वाले आरोपी के खिलाफ तारबाहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा प्रार्थी से 5 लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसमें से 1 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना तारबाहर में प्रार्थी रूपेश पटेल निवासी मोहदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 19 जून 2026 को निजी कार्य से बिलासपुर आया हुआ था। इस दौरान दो महिला मित्रों के साथ विवाद होने के बाद वह तीनों थाना तारबाहर पहुंचे थे।
प्रार्थी ने डर के कारण अपने दोस्त सचिन मेहर को फोन कर घटना की जानकारी दी। सचिन मेहर ने इसकी जानकारी व्यापार विहार बिलासपुर निवासी सुमित देवांगन को दी। इसके बाद सुमित देवांगन और सचिन मेहर द्वारा प्रार्थी के घर फोन कर पुलिस अधिकारियों को पैसे देने के नाम पर 5 लाख रुपये की मांग की गई।
डर के कारण प्रार्थी के परिवार वालों ने सुमित देवांगन के बैंक खाते में 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों द्वारा लगातार चार दिनों तक फोन कर बकाया 4 लाख रुपये देने के लिए धमकी दी जाती रही। प्रार्थी द्वारा सुमित देवांगन से 1 लाख रुपये के संबंध में पूछताछ करने पर उसने उक्त राशि अन्य आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर करना बताया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 209/2026 धारा 308(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार देवांगन पिता अशोक कुमार देवांगन उम्र 36 वर्ष निवासी देवांगन मोहल्ला चांपा जिला जांजगीर-चांपा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने प्रार्थी के परिवार से अपने खाते में 1 लाख रुपये लेना एवं बाद में उक्त रकम अन्य आरोपी के खाते में ट्रांसफर करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी सुमित देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले के अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now