नगरीय निकायों में मरम्मत-संधारण कार्यों के लिए 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
नगरों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने सरकार ने जारी की विशेष राशि
रायपुर ACGN:- नगरीय क्षेत्रों में आवश्यक मरम्मत एवं संधारण कार्यों को गति देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत-संधारण कार्यों के लिए 22 करोड़ 6 लाख रुपए की आपात निधि जारी की गई है।
उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग के संचालनालय द्वारा सभी नगरीय निकायों को राशि हस्तांतरित कर दी गई है। यह राशि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही अप्रैल से जून अवधि के लिए जारी की गई है।
जारी राशि का उपयोग नगरीय क्षेत्रों में आवश्यक मरम्मत, संधारण, नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों एवं तत्काल आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए किया जाएगा। इससे शहरों में सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के 14 नगर निगमों को मरम्मत-संधारण आपात निधि के रूप में कुल 13 करोड़ 76 लाख रुपए जारी किए गए हैं। वहीं 56 नगर पालिकाओं के लिए 5 करोड़ 18 लाख रुपए तथा 124 नगर पंचायतों के लिए 3 करोड़ 66 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
सरकार के इस निर्णय से नगरीय निकायों को स्थानीय स्तर पर जरूरी कार्यों को तेजी से पूरा करने में सुविधा मिलेगी और आम नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सहायता मिलेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


