धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अरविन्द तिवारी
तोरवा पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में किया पेश
बिलासपुर ACGN:- शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना तोरवा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना तोरवा क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा पेट्रोलिंग एवं अड्डेबाजों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बोलबम चौक के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का वातावरण बना हुआ है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक काजल धनंजय एवं थाना स्टाफ द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और आरोपी बलबीर ध्रुव को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 346/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज कुमार पटेल के मार्गदर्शन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग, निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है।
तोरवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले एवं कानून विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


