नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप, 1620 घन मीटर रेत जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप, 1620 घन मीटर रेत जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन और परिवहन पर कसा शिकंजा, 1 टीपर व 2 ट्रैक्टर सहित अवैध भंडारण पकड़ा

कोरबा ACGN:- जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में 24 जून को विशेष अभियान चलाकर खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा जिले के विभिन्न संदिग्ध क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई की गई।
खनिज विभाग की टीम ने सलिहाभाटा, भैसामुड़ा, कटबिटला, कुदमुरमाल, सोनपुरी सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार, पोड़ी, कछार, चुहिया, बाल्को, कसनिया, कटघोरा सहित अन्य क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों पर कार्रवाई करते हुए बरमपुर, राताखार और कसनिया क्षेत्र से 1 टीपर एवं 2 ट्रैक्टर जब्त किए गए।


जब्त वाहनों को सर्वमंगला पुलिस चौकी, रामपुर थाना तथा खनिज जांच चौकी रामपुर-कटघोरा की अभिरक्षा में रखा गया है। इसके अलावा कछार क्षेत्र में रेत के दो अवैध भंडारण मिले, जिनमें 600 घन मीटर एवं 720 घन मीटर रेत शामिल है। वहीं सोनपुरी में 300 घन मीटर अवैध रेत भंडारण भी जब्त किया गया। कुल मिलाकर तीन स्थानों से 1620 घन मीटर अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई की गई है।
खनिज विभाग ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा करना तथा शासन को होने वाली राजस्व क्षति को रोकना है। विभाग द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 सहित अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में शामिल लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now