मुख्यमंत्री कार्यालय से महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब होने की जांच में जुटी पुलिस, सचिवालय के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
भुवनेश्वर ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
सीएमओ से गायब जांच रिपोर्टों के मामले में जांच तेज, लोकसेवा भवन में फिर पहुंची पुलिस
ओड़िशा ACGN:- मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से दो महत्वपूर्ण जांच रिपोर्टों के कथित रूप से गायब होने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार को जांच अधिकारी भुवनेश्वर स्थित लोकसेवा भवन पहुंचे और सामान्य प्रशासन (जीए) विभाग तथा मुख्य सचिव कार्यालय के रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की।
बताया जा रहा है कि दस्तावेजों के गायब होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम इससे पहले 20 जून को भी लोकसेवा भवन पहुंचकर जांच कर चुकी है। गृह विभाग के संयुक्त सचिव शरत चंद्र मरांडी की शिकायत के आधार पर 10 जून को कैपिटल थाना में मामला दर्ज किया गया था।
सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 4 जून 2024 को मुख्यमंत्री कार्यालय से सभी फाइलें गृह विभाग को वापस भेजी गई थीं। इसके बाद जांच के दौरान लक्ष्मणानन्द सरस्वती हत्या प्रकरण और सम अस्पताल अग्निकांड से जुड़ी महत्वपूर्ण जांच रिपोर्टें गायब पाई गईं। इनमें नायडू आयोग की रिपोर्ट तथा सम अग्निकांड से संबंधित आरडीसी रिपोर्ट भी शामिल बताई जा रही हैं।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां अब सचिवालय में मौजूद रिकॉर्ड, फाइलों की आवाजाही और दस्तावेजों के रख-रखाव की प्रक्रिया की जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि रिपोर्टें किस परिस्थिति में गायब हुईं और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने दावा किया है कि रिपोर्टें केवल गुम नहीं हुईं बल्कि उन्हें जानबूझकर चोरी किए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता नबीन पटनायक से भी पूछताछ की जा सकती है।
फिलहाल पुलिस जांच जारी है और लोकसेवा भवन के रिकॉर्ड की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


