अवैध खनन पर सख्ती: जांच टीम से दुर्व्यवहार करने वाले 5 आरोपियों पर मामला दर्ज, 4 गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सरगुजा जिला, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई, अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी
सरगुजा ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के दौरान केंद्रीय खनि उड़नदस्ता टीम के साथ शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय खनि उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने 22 जून 2026 को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा जिले में खनिज परिवहन की जांच के लिए अभियान चलाया था। इस दौरान अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त 7 वाहनों को जब्त कर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
इसी कार्रवाई के दौरान अंबिकापुर के गांधी चौक क्षेत्र में रेत से भरे टिप्पर की जांच कर रही टीम के साथ वाहन मालिक लड्डन खान, चालक सोनू टोप्पो, धंसी टोप्पो, खलासी सुरेश सिंह और सुनील द्वारा अभद्र व्यवहार, धमकी देने तथा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने वाहन लेकर मौके से भागने का भी प्रयास किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गांधीनगर में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी वाहन मालिक लड्डन खान की तलाश जारी है। जप्त वाहन को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई में बाधा डालने, अधिकारियों को धमकाने या सरकारी कार्य में हस्तक्षेप करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विभाग द्वारा ड्रोन निगरानी, आधुनिक तकनीक और विशेष उड़नदस्ता टीमों के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। शासन की मंशा है कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


