आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, कांग्रेस ने देश को तानाशाही की ओर धकेला – अनुज शर्मा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
भाजपा प्रेस वार्ता में बोले अनुज शर्मा, आपातकाल में जनता की आवाज और मीडिया की स्वतंत्रता को किया गया था कुचलने का प्रयास
कोरबा ACGN:- भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में धरसींवा विधायक एवं भाजपा नेता श्री अनुज शर्मा ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक देश ने तानाशाही और दमन का दौर देखा, जिसमें नागरिक अधिकारों को सीमित कर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया।
अनुज शर्मा ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत आपातकाल लागू किया गया था। इसके बाद देशभर में विपक्षी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों की गिरफ्तारियां की गईं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले हजारों लोगों को जेल भेजा गया और जनता के अधिकारों पर अंकुश लगाया गया।
उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान संसद, न्यायपालिका और संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका प्रभावित हुई तथा संविधान में बड़े बदलाव किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता बचाने के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों को दरकिनार किया गया।
प्रेस वार्ता में अनुज शर्मा ने मीडिया की स्वतंत्रता का जिक्र करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान अभिव्यक्ति की आजादी पर सबसे बड़ा प्रहार हुआ। समाचार पत्रों पर सेंसरशिप लगाई गई, पत्रकारों पर दबाव बनाया गया और कई लोगों को जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास से अवगत कराना जरूरी है, ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की जा सके।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार लोकतंत्र और संविधान के प्रति जागरूकता अभियान चला रही है, ताकि भविष्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाली परिस्थितियां दोबारा उत्पन्न न हों।
इस अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


