वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की अमर प्रेरणा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया नमन, कहा- इतिहास और विरासत का सम्मान ही उज्ज्वल भविष्य की पहचान
रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित केनाल लिंकिंग रोड पर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी दुर्गावती का अदम्य साहस, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति समर्पण भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती का जीवन राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणादायक गाथा है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने जिस साहस के साथ अपने राज्य और सम्मान की रक्षा की, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी संस्कृति, इतिहास और गौरवशाली विरासत से होती है। जो समाज अपने महापुरुषों और वीर नायकों के योगदान को याद रखता है, वही समाज अपने भविष्य को मजबूत बनाता है। रानी दुर्गावती का जीवन हमें कर्तव्य, आत्मसम्मान और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की सीख देता है।

मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने शक्तिशाली मुगल सेना के सामने अद्भुत वीरता दिखाई। उन्होंने अंतिम समय तक संघर्ष किया और मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की। उनका बलिदान भारतीय इतिहास में साहस और स्वाभिमान के प्रतीक के रूप में हमेशा अमर रहेगा।
श्री साय ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखना भी उतना ही जरूरी है।

उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का जीवन केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं है, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी को योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायकगण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने वीरांगना रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


