नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला सुरक्षा पर रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी को भेजा जेल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महिला सुरक्षा पर रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी को भेजा जेल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

अभियान संवेदना के तहत घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, युवती से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ ACGN:- महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान संवेदना के तहत रायगढ़ पुलिस ने घरघोड़ा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय पीड़िता ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह घर में अकेली थी, तभी आरोपी रंजीत कुर्रे जबरन घर में घुस आया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना घरघोड़ा पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी रंजीत कुर्रे पिता सागर कुर्रे उम्र 27 वर्ष निवासी घरघोड़ा को दबिश देकर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिदार, महिला प्रधान आरक्षक उषारानी तिर्की और आरक्षक यशवंत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों पर तत्काल और कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now