नाली निर्माण के नाम पर लाखों के भुगतान का आरोप, होगा FIR दर्ज?
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
धरमजयगढ़ नगर पंचायत में 3.89 लाख रुपये के कथित फर्जी भुगतान का मामला, CMO ने FIR के लिए भेजा पत्र
पार्षद जानू सिदार की भूमिका पर उठे सवाल
रायगढ़ ACGN:- धरमजयगढ़ नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर कथित वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 08 में आंगनबाड़ी से यशपाल साहू के घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य के नाम पर 3 लाख 89 हजार 868 रुपये के भुगतान को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) द्वारा थाना प्रभारी धरमजयगढ़ को भेजे गए पत्र में मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की गई है।

शिकायत के अनुसार उक्त नाली निर्माण कार्य मौके पर मौजूद नहीं पाया गया। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण कराया गया, जिसमें निर्माण कार्य नहीं होने की बात सामने आने का उल्लेख किया गया है। इसके बावजूद संबंधित राशि ठेकेदार के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किए जाने की जानकारी सामने आई है।
मामले में आरोप लगाया गया है कि ठेकेदार एवं संबंधित जिम्मेदारों की मिलीभगत से फर्जी माप पुस्तिका (एमबी) तैयार कर भुगतान स्वीकृत कराया गया। नगर पंचायत प्रशासन ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए पुलिस से जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।
अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि बिना कार्य पूर्ण हुए भुगतान किस आधार पर जारी हुआ और दस्तावेजों पर जिम्मेदार अधिकारियों ने किस तरह सत्यापन किया। इस पूरे मामले में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
CMO द्वारा लिखित पत्र भेजे जाने के बाद अब निगाहें थाना धरमजयगढ़ की कार्रवाई पर टिकी हैं। क्या पुलिस इस मामले में FIR दर्ज कर जांच आगे बढ़ाएगी या मामला केवल दस्तावेजों तक सीमित रह जाएगा, यह आने वाला समय बताएगा।
प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


