नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नौगाई नरसंहार पर क्षत्रिय महासभा का शक्ति प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग को लेकर आईजी को सौंपा ज्ञापन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नौगाई नरसंहार पर क्षत्रिय महासभा का शक्ति प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग को लेकर आईजी को सौंपा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

तिहरे हत्याकांड में निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवारों की सुरक्षा की उठी मांग

सरगुजा ACGN:- जिला कोरिया के ग्राम नौगाई में हुए बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग तेज हो गई है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की सीबीआई जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
महासभा ने घटना को बेहद गंभीर और सुनियोजित अपराध बताते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच जरूरी है, ताकि सभी दोषियों को सामने लाकर कठोर दंड दिया जा सके।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम नौगाई, थाना सोनहत क्षेत्र में हुई घटना में भरत सिंह उर्फ लल्ला, नागेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि मयंक सिंह एवं केंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आरोप है कि हमलावरों ने पहले रास्ता रोका, फिर वाहन में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने के बाद घातक हथियारों से हमला किया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।


क्षत्रिय महासभा ने मांग की है कि मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारी अथवा विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराई जाए। घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका, जब्त वाहनों और संभावित षड्यंत्र के सभी पहलुओं की गहन जांच की जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों और गवाहों को सुरक्षा देने, जांच की प्रगति की जानकारी सार्वजनिक करने तथा आरोपियों को आवश्यकता अनुसार अन्यत्र जेल स्थानांतरित करने की मांग भी रखी।


आईजी कार्यालय पहुंचे समाज के पदाधिकारियों और समाजजनों ने एक स्वर में कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नौगाई हत्याकांड केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं बल्कि कानून व्यवस्था और जनता के विश्वास से जुड़ा गंभीर विषय है।
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
क्षत्रिय महासभा ने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए समाज संवैधानिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now