नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आंगनबाड़ी भवनों की दीवारें बनी ज्ञान की पाठशाला, 65 नए भवनों से निखर रहा बच्चों का भविष्य – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आंगनबाड़ी भवनों की दीवारें बनी ज्ञान की पाठशाला, 65 नए भवनों से निखर रहा बच्चों का भविष्य

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

बच्चों को सुरक्षित वातावरण के साथ खेल-खेल में मिल रही शिक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही सुविधाएं

रायपुर ACGN:- जिले में बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवीन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत जिले में जरूरत वाले आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवन निर्माण की पहल की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में नवीन आंगनबाड़ी भवनों के लिए 71 केंद्रों की सूची प्राप्त हुई थी, जिनमें से 65 भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष भवनों का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। इन नए भवनों से ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे बच्चों और माताओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।


आंगनबाड़ी भवनों को केवल भवन नहीं बल्कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा का केंद्र बनाने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। भवनों की दीवारों पर अंग्रेजी वर्णमाला, अंक, फलों के नाम, महीनों के नाम, प्रमुख त्योहार, मौसम संबंधी कविताएं और अन्य ज्ञानवर्धक जानकारियां अंकित की गई हैं। इससे बच्चे खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया से जुड़ रहे हैं।


प्रशासन का उद्देश्य है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के मानसिक विकास, रचनात्मकता और सीखने की क्षमता को बढ़ावा दिया जाए। नवीन भवनों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पोषण और बाल विकास सेवाओं को नई मजबूती मिल रही है।
इन प्रयासों से आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के लिए आकर्षक और ज्ञानवर्धक वातावरण का केंद्र बन रहे हैं, जिससे आने वाली पीढ़ी की मजबूत नींव तैयार हो रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now