डब्ल्यूआरएस कॉलोनी क्रिकेट मैदान हत्या मामले का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी और विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
क्षणिक विवाद बना हत्या का कारण, चोरी की दो पल्सर बाइक भी बरामद
रायपुर ACGN:- थाना खमतराई क्षेत्र अंतर्गत डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित क्रिकेट मैदान के पास हुए हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त वाहन सहित चोरी की दो पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 21 जून 2026 को डब्ल्यूआरएस कॉलोनी क्रिकेट मैदान के पास एक अज्ञात व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू की तो मृतक के सिर पर किसी ठोस वस्तु से वार कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान मृतक की पहचान रूपेश सारथी पिता भागवत सारथी उम्र 35 वर्ष निवासी शहीद नगर खमतराई के रूप में हुई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की।
इसी दौरान पुलिस को गोवर्धन नगर खमतराई निवासी शिवा सोनी के संबंध में जानकारी मिली। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी विधि से संघर्षरत बालक के साथ हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन दोनों शराब के नशे में थे और किसी बात को लेकर मृतक से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों ने मारपीट कर पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों ने थाना देवेंद्र नगर और पुरानी बस्ती क्षेत्र से दो पल्सर मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी शिवा सोनी उर्फ तुषार पिता भुनेश्वर सोनी उम्र 20 वर्ष निवासी गोवर्धन नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर तथा एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 574/26 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं वाहन चोरी के मामलों में भी संबंधित थानों में कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधों पर नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। त्वरित कार्रवाई में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































